नाबालिग बालिका के अपहरण के बाद माता -पिता को मिल रही धमकी

Ads

नाबालिग बालिका के अपहरण के बाद माता -पिता को मिल रही धमकी

  •  
  • Publish Date - July 3, 2018 / 08:38 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:16 PM IST

कवर्धा।  पंडरिया थाना अंतर्गत ग्राम डोमनपुर में नाबालिग के अपहरण का मामला सामने आया है, जिसकी शिकायत  के तीन माह बाद भी पुलिस कोई कार्यवाई नहीं कर रही है। नाबालिग के माता पिता अपनी बेटी को वापस लाने अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से तीन माह से गुहार लगा रहे है लेकिन इस ओर कोई कार्यवाई नहीं की जा रही है। 

ये भी पढ़े –आसाराम ने आजीवन कारावास की सजा को हाईकोर्ट में दी चुनौती

वहीं गांव के ही कुछ लोग लड़की की माँ पर केस वापस रखने का आरोप लगा रहे हैं। ज्ञात हो की  पंडरिया थाना अंतर्गत ग्राम डोमनपुर की संतोश चतुर्वेदी ने पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत  कर अपनी 14 वर्षीय  बेटी के अपहरण करने का आरोप गांव के ही कुछ लोगों पर लगाया है। पीडिता का आरोप है कि 2 अप्रैल 2018 को गांव के ही युवकों ने उसकी बेटी का अपहरण कर लिया है। 

ये भी पढ़े –कठुआ केस में 20 साल से अधिक निकली स्वयं को नाबालिग बताने वाले आरोपी की उम्र

जिसकी शिकायत उसने  पंडरिया थाने में की थी, लेकिन शिकायत के इतने दिनों बाद भी पुलिस द्वारा कोई कार्यवाई नहीं की जा रही है। महिला की माने तो गांव के दबंगों ने ही बेटी का अपहरण किये है तथा अब केस वापस लेने दबाव बना रहे है। केस वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। ऐसे में एक बार फिर पीडित पुलिस अधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों से मिलकर अपनी बेटी को वापस लाने गुहार लगा रहे है। 

 

वेब डेस्क IBC24