मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव निकट हैं. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसने मध्य प्रदेश की राजनीति में हलचल मचाने के साथ ही भाजपा की मुश्किलें भी बढ़ा दी हैं.
#WATCH Teachers of Vijaylaxmi Industrial Training Institute in Itarsi ask students to take pledge not to vote for BJP in the upcoming elections & support it in any manner until it stops online examinations #MadhyaPradesh (26.01.18) pic.twitter.com/PY3S721Mbq
— ANI (@ANI) January 28, 2018
इस वीडियो में कथित तौर पर कुछ युवा मध्य प्रदेश भाजपा के खिलाफ शपथ लेते हुए दिखाए गए हैं. शपथ में बच्चों ने कहा कि, जब तक ऑनलाइन परीक्षा को खत्म नहीं कर दिया जाता, तब तक वो आगामी चुनावों में बीजेपी को वोट नहीं देंगे. बच्चों ने शपथ में यह भी कहा कि, मैं भारतीय जनता पार्टी को वोट नहीं दूंगा. ना ही भारतीय जनता पार्टी के किसी कार्यकर्ता का समर्थन नहीं करूंगा‘.
ये भी पढ़ें- पुलिस ने 9 दिव्यांगों को जेल भेजा, 44 दिनों से धरने पर बैठे थे दिव्यांग
साथ ही यह भी कहा गया कि, मैं शपथ लेता हूं कि 24 घंटे के भीतर मैं कम से कम तीन लोगों को इस तरह की शपथ के लिए प्रेरित करूंगा साथ ही मैं अपना गांव क्षेत्र की भ्रष्टाचार, अन्याय के बारे में लोगों को जागरुक करूंगा. धन्यवाद.
ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश कांग्रेस को राहुल फैक्टर पर भरोसा, युवाओं को मिलेगा मौका
वीडियो में 100 के लगभग छात्र-छात्राएं शपथ ले रहे हैं. बयाता जा रहा है कि ये वीडियो गणतंत्र दिवस पर बनाया गया है। वीडियो में पहले छात्र-छात्राएं राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं, और उसके बाद भाजपा को वोट नहीं करने का सामूहिक संकल्प लेते हैं।
वेब डेस्क, IBC24