कोरबा ITI का खस्ताहाल, छात्रों को कैसे मिलेगी तकनीकी शिक्षा

कोरबा ITI का खस्ताहाल, छात्रों को कैसे मिलेगी तकनीकी शिक्षा

कोरबा ITI का खस्ताहाल, छात्रों को कैसे मिलेगी तकनीकी शिक्षा
Modified Date: November 29, 2022 / 07:52 pm IST
Published Date: July 6, 2017 7:35 am IST

इन दिनों सरकार कौशल विकास और कौशल उन्नयन पर फोकस कर रही है. मकसद है युवाओं को पढ़ाई के साथ-साथ अलग-अलग हुनर में भी पारंगत करने का. लेकिन कोरबा के जिस ITI पर छात्रों को तकनीकी ज्ञान देने की जिम्मेदारी है. उसकी खुद की हालत बेहद खराब है. आलम ये है कि यहां लगी मशीनों को पॉलीथीन से ढंक कर रखा गया है. इसके पीछे की क्या है वजह. ये जानने के लिए चलिए चलते हैं कोरबा आईटीआई.

कोरबा के ITI यानी औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र के वर्कशॉप में इन मशीनों को पॉलीथीन से ढंक कर रखा गया है. ऐसा नहीं है कि ये मशीनें नई-नई लगी हैं. या इनके शुभारंभ का इंतजार है. बल्कि इन्हें बरसाती पानी के बचाने के लिए यूं ढंका गया है. इसकी नौबत क्यों आई. इसे जानने के लिए वर्कशॉप की छत की ओर देख लीजिए. पिछले दस सालों से छत का यही हाल है. शेड जगह-जगह से टूट चुका है. लेकिन सुधारने की जहमत नहीं उठाई जा रही है. 

नतीजा हर बारिश में मशीनों को बचाने के लिए यूं जुगाड़ लगाना पड़ता है. जाहिर तौर पर इस दौरान छात्र प्रैक्टिकल नहीं कर पाते और मशीन खराब हो रही है सो अलग. ऐसे में यहां से पास होने वाले स्टूडेंट्स का तकनीकी ज्ञान कितना होता होगा…सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है. ऐसा नहीं है कि छात्रों ने इस बारे में आईटीआई प्रबंधन और अफसरों को ध्यान नहीं दिलाया लेकिन नतीजा सिफर ही रहा.

प्राचार्य भी इस बात पर मायूसी जता रहे हैं. कि अधिकारी तो कई बार यहां आएं और निरीक्षण कर चले गए लेकिन हालात जस के तस हैं.  ऐसे में अगर एक अदद छत के कारण अगर लाखों की मशीनें कबाड़ में तब्दील हो रही हैं. तो ये लापरवाही की हद ही कही जा सकती है.


लेखक के बारे में