कोरबा में ऑयल टर्मिनल और एलपीजी बॉटलिंग प्लांट का उद्घाटन
कोरबा में ऑयल टर्मिनल और एलपीजी बॉटलिंग प्लांट का उद्घाटन
कोरबा के गोपालपुर में केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इंडियन ऑयल कार्पोरेशन के ऑयल टर्मिनल का उद्घाटन किया. पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह और मंत्री अमर अग्रवाल भी शामित थे.
पूर्वोदय से होगा नए भारत का उदय : छत्तीसगढ़ के कोरबा में एलपीजी बॉटलिंग प्लांट का शिलान्यास । pic.twitter.com/hMWLsdNseL
— Dharmendra Pradhan (@dpradhanbjp) November 29, 2017

इस प्रोजेक्ट को कोरबा के लिए बड़ी सौगात माना जा रहा है, मगर इसके शुरू होने से कोरबा की सड़कों पर यातायात का दबाव तेजी से बढ़ेगा। कोरबा के गोपालपुर में इंडियन ऑयल कार्पोरेशन ने आयल टर्मिनल का निर्माण कराया है, जहां से पेट्रोलियम पदार्थ की आपूर्ति ओडिशा के पाराद्वीप से पाइप लाइन के माध्यम से की जाएगी।

ये भी पढ़ें- शादीशुदा महिला शिक्षक अपने छात्र के साथ बनाती थी शारीरिक संबंध, ऐसे हुआ खुलासा
1150 किलो मीटर के पाइप लाइन बिछाने से लेकर संयंत्र स्थापना में IOC ने करीब 100 करोड़ से ज्यादा का निवेश किया है। अनुमान है कि यहां से पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति के लिए 250 टैंकर प्रतिदिन रवाना होंगे। इसी कैंपस में एलपीजी बॉटलिंग प्लांट डाले जाने की भी भविष्य में संभावना है.
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


