छग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 16 ज़िलों के कलेक्टर और 2 संभाग के कमिश्नर बदले गए

Ads

छग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 16 ज़िलों के कलेक्टर और 2 संभाग के कमिश्नर बदले गए

  •  
  • Publish Date - May 22, 2017 / 02:36 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:53 PM IST

 

लोक सुराज अभियान खत्म होते ही छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है. एक झटके में सोलह जिलों के कलेक्टर बदल दिए गए हैं. वहीं दो संभाग के कमिश्नर भी बदले गए हैं. इसके अलावा 15 दूसरे वरिष्ठ IAS अफसरों के प्रभार में बड़ा बदलाव किया गया है. इस फेरबदल को अफसरों के परफार्मेंस से जोड़कर देखा जा रहा है. 

छत्तीसगढ़ में कई जिलों के कलेक्टर बदल दिए गए हैं. भीमसिंह को राजनांदगांव, नीरज कुमार बंसोड़ को कवर्धा, जयप्रकाश मौर्य को सुकमा, उमेश अग्रवाल को दुर्ग कलेक्टर बनाया गया है. इसी तरह किरण कौशल को सरगुजा, पी दयानंद को बिलासपुर , सारांश मित्तर को बालोद, राजेश राणा को बलौदाबाजार का कलेक्टर बनाया गया है. 

वहीं एन एन एक्का को मुंगेली, शम्मी आबिदी को रायगढ़, मो. अब्दुल कैशर हक को कोरबा, कार्तिकेय गोयल को बेमेतरा का कलेक्टर बनाया गया है. इसके अलावा हिमशिखर गुप्ता को महासमुंद, धनंजय देवांगन को सरगुजा, टामनसिंह सोनवानी को कांकेर और टोपेश्वर प्रसाद वर्मा को नारायणपुर का कलेक्टर बनाया गया है । कलेक्टरों के बदले जाने को उनके परफारमेंस से जोड़कर देखा जा रहा है. हालांकि मुख्यमंत्री इसे रूटीन ट्रांसफर बता रहे हैं. 

इसके साथ ही एसीएस सुनील कुजूर को एन के असवाल के रिटायर होने पर उनके विभागों का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया गया है । निहारिका बारिक सिंह को सचिव ग्रामोद्योग विभाग बनाते हुए उन्हें संस्कृति और पर्यटन विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है । टीसी महावर को बिलासपुर संभाग और रीता शांडिल्य को सरगुजा संभाग का कमिश्नर बनाया गया है । अमित कटारिया को सर्व शिक्षा अभियान और माध्यमिक शिक्षा अभियान का संचालक और अन्बलगन पी को मार्कफेड का एमडी बनाया गया है. 

वहीं अलरमेल मंगई डी को संचालक भौमिकी और खनिकर्म के साथ खनिज विकास निगम के एमडी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। नरेंद्र शुक्ला को संचालक स्वास्थ्य सेवाएं और आर शंगीता को सामान्य प्रशासन विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है। मुकेश कुमार बंसल अब मुख्यमंत्री के संयुक्त सचिव और संचालक विमानन सेवाएं होंगे. जबकि बसव राजू एस को उच्च शिक्षा विभाग का आयुक्त बनाया गया है। शिखा राजपूत तिवारी को संचालक कोष, लेखा पेंशन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. वहीं अभिजीत को एमडी मंडी बोर्ड बनाया गया है. इसके अलावा फरिहा आलम को सीईओ जिला पंचायत बिलासपुर, संजय कन्नौजे को सीईओ जिला पंचायत कोंडागांव और लोकेश कुमार को सीईओ जिला पंचायत मुंगेली नियुक्त किया गया है ।