विधि मंत्री पीसी शर्मा ने कहा- बात छिड़ी है तो अब दूर तलक जाएगी, जानिए मामला

Ads

विधि मंत्री पीसी शर्मा ने कहा- बात छिड़ी है तो अब दूर तलक जाएगी, जानिए मामला

  •  
  • Publish Date - July 27, 2019 / 05:00 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:17 PM IST

भोपाल। ई-टेंडर घोटाले में पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा के दो निजी सहायकों को EOW ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में विधि मंत्री पीसी शर्मा ने तत्कालीन मंत्री नरोत्तम मिश्रा का नाम लिए बिना कहा है कि ये लोग वही करते हैं जो इनके मंत्री कहते थे कहीं न कहीं उनका नाम है।

ये भी पढ़ें: इन प्रदेशों के कई शहरों में अगले 36 घंटे तेज बारिश की संभावना, सुकमा में 48 घंटों से हो रही बारिश

मंत्री पीसी शर्मा ने कहा है कि ई-टेंडरिंग के साथ सिंहस्थ, व्यापमं जैसे सभी घोटाले उजागर होंगे, आगे कहा कि बात छिड़ी है तो अब दूर तलक जाएगी। बता दे कि शुक्रवार को EOW निर्मल अवस्थी और वीरेंद्र पांडे से EOW लंबे समय से पूछताछ के गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें: सीएम भूपेश बघेल आज इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में सहकारी सम्मेलन के उद्घाटन समारो

गिरफ्तार किए गए निजी सचिव वीरेंद्र पांडे और स्टाफ कर्मचारी निर्मल अवस्थी पर गुजरात के वेलजी सोरठिया कंपनी को 116 करोड़ रुपए के दो ई टेंडर दिलाने में मदद करने का आरोप है..। बता दें कि इस मामले में EOW ने माइल स्टोन कंपनी के संचालक मनीष खरे को पहले ही गिरफ्तार किया था। जिसने इन दोनों के नाम का खुलासा किया था।

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/xLoQjY914Cc” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>