मुजफ्फरनगर (उप्र), 31 मई (भाषा) मुजफ्फरनगर में सोमवार को ड्यूटी के दौरान बिजली के तार की चपेट में आने से एक लाइनमैन की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
थाना प्रभारी महेंद्रपाल सिंह ने बताया कि घटना के समय 50 वर्षीय जसवंत सिंह चरथावल थाना क्षेत्र के चोकदा गांव में एक नए ट्रांसफर्मर में बिजली का तार जोड़ रहे थे। इसी दौरान उनकी मौत हो गई।
सिंह की मौत से नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया और उन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जिन्होंने काम के दौरान बिजली की आपूर्ति बहाल कर दी थी। बाद में ग्रामीणों को शांत कराया गया और मृतक परिवार को दो लाख रुपये का मुआवजा देने का आश्वासन दिया गया।
पुलिस ने बताया कि सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
भाषा स्नेहा अविनाश
अविनाश