सोमवार 4 मई से खुलेंगी प्रदेश में शराब की दुकानें, राज्य शासन ने जारी किए आदेश, देखिए खुलने का समय और शर्तें

सोमवार 4 मई से खुलेंगी प्रदेश में शराब की दुकानें, राज्य शासन ने जारी किए आदेश, देखिए खुलने का समय और शर्तें

सोमवार 4 मई से खुलेंगी प्रदेश में शराब की दुकानें, राज्य शासन ने जारी किए आदेश, देखिए खुलने का समय और शर्तें
Modified Date: November 29, 2022 / 07:48 pm IST
Published Date: May 3, 2020 8:08 am IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कल यानि सोमवार 4 मई से शराब की दुकानें खोली जाएंगी। सरकार ने इसकी तैयारी भी कर ली है। शराब दुकानों में सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष तौर पर ध्यान रखा जाएगा।

ये भी पढ़ें :रायपुर में शराब दुकान खोलने की तैयारी, दुकानों के सामने बेरिकेडिंग, सोशल डिस्टेंसिंग का रखा जाएगा…

इसके पहले दुकानों के सामने बेरिकेडिंग की जा रही है। सुनिश्चित किया जा रहा है कि शराब लेते वक्त लोग कतार पर रहे हैं और सोशल डिस्टेंसिंग का भी पूरा पालन किया जाए।

ये भी पढ़ें : धार में 4 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज, CHMO आरसी पनिका ने की पुष्टि

इसके लिए पीड्ब्ल्यूडी विभाग के कर्मचारी तैयारियों में जुटे हुए हैं उनके मुताबिक लाखे नगर चौक, नर्मदा पारा, स्टेशन चौक इन सभी जगहों पर शराब बिक्री के इंतजाम किए जा रहे हैं।
भीड़ कम करने के लिए सरकार ने शराब खरीदी की लिमिट भी रखी गई है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। 

ये भी पढ़ें : सीएम बघेल ने पीएम मोदी को लिखा एक और पत्र, पुलिसकर्मी, स्थानीय निका…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com