अमेरिका से छत्तीसगढ़ के छात्रों को मिली लाइव करियर काउन्सलिंग
अमेरिका से छत्तीसगढ़ के छात्रों को मिली लाइव करियर काउन्सलिंग
छत्तीसगढ़ की समाज सेवी संस्था सामाजिक उत्थान के लिए अनेक कार्य करती है। उन्ही सामाजिक कार्यो को आगे बढ़ाते हुए चरामेति कम्युनिटी एजुकेशन रिसर्च एंड ट्रेनिंग इंस्टीट्यूशन फॉर यूथ सोसाइटी के द्वारा “चरामेति पाठशाला” योजना के अंतर्गत गेवरा स्थित सरस्वती उ.मा. विद्यालय में कक्षा 10 वीं से 12 वीं के छात्रों के लिए विडियो कॉल से लाइव करियर काउन्सलिंग का कार्यक्रम रखा गया था| इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से फॉरेन एजुकेशन प्रणाली पर क्रमशः जानकारी दी गयी|
ये भी पढ़े – मोहन भागवत से अजीत जोगी ने किया सवाल
इस कार्यक्रम की खास बात रही कि इस कार्यक्रम में जो प्रमुख वक्ता थे वे प्रवासी भारतीय अंशुल शर्मा थे जो अमेरिका से विडियो काल के द्वारा बच्चों के सभी सवालों का जवाब दे रहे थे.जिसके तहत छात्रों को सैट, टोफ्फेल, जी. आर.ई , एमकैट जैसे प्रमुख परीक्षाओं की प्रक्रिया से के बारे में बताया गया साथ ही यह भी जानकारी दी गयी कि इस परीक्षा में किस प्रकार की तैयारी की जरुरत होती है , कौन इन्हे सही मार्गदर्शन दें सकते हैं,कैसा इन एग्जाम का सलेक्शन होता है , किस प्रकार 100% स्कालरशिप पाई जा सकती है, और कैसे इंटर्नशिप के साथ बेहतर रोजगार प्राप्त किया जा सकता है,
ये भी पढ़े – जल्द ही सरकार के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ने उतरेंगे आदिवासी सड़कों पर
इस कार्यक्रम के दौरान चरामेति प्रमुख प्रशांत महतो ने गोल सेटिंग, और टाइम मैनेजमेंट में अपने वक्तव्य दिए, किस प्रकार सभी विषयों को टाइम के साथ व्यवस्थित करें, प्राथमिकता किन किन विषयों को दे, रिसर्च और आगामी विषयों के स्कोप पर विशेष जानकारी उपलब्ध कराई गयी. आपको बता दें कि अंशुल शर्मा रायपुर से है, और वर्तमान में अमेरिका के एक मल्टीनेशनल कंपनी में बिज़नेस एनालिस्ट के पद पर कार्यरत है,इस स्कुल के अध्यापकों और प्राचार्य ने इस कार्यक्रम की सराहना की और कहा कि हमारे क्षेत्र में इस तरह का पहला और रोचक कार्यक्रम था, विदेश से लाइव बात करना अलग ही अनुभव रहा, एक और जहाँ हम सुबह 10 बजे से कार्यक्रम शुरू किये वहीँ अमेरिका में रात्रि के 10.30 हो रहे थे|

छात्रों में सृष्टि, भूपेंद्र, अंशुमान, दीपाली, स्वाति, मुकेश, कृपाली, सीमा, दीपांजलि, दिव्या, फुलेश्वरी, चन्द्रप्रिती, भूमिका, बबिता, निशा साहू ने एम.बी.बी.एस., पी.एच.डी, इंजीनियरिंग, फार्मा में अमेरिका में बेहतर कॉलेज, स्कोप, नौकरी, और रिसर्च से जुडी बातो पर प्रश्न किये, सभी बच्चों ने अपने उत्तर पाकर खुश हुए, साथ ही इस कार्यक्रम के लिए धन्यवाद ज्ञापन भी किया| कार्यक्रम में पर्वतारोही हेमंत गाडेश्वर, अरविन्द सोनी, अनीता, अतुल साहू, बी.एल.पटवा, विकास साहू, व अन्य साथी मौजूद थे.

Facebook


