लोक सुराज: आखिरी दिन अभनपुर में लगी CM रमन की चौपाल, लेबर इंस्पेक्टर को किया निलंबित

लोक सुराज: आखिरी दिन अभनपुर में लगी CM रमन की चौपाल, लेबर इंस्पेक्टर को किया निलंबित

लोक सुराज: आखिरी दिन अभनपुर में लगी CM रमन की चौपाल, लेबर इंस्पेक्टर को किया निलंबित
Modified Date: November 29, 2022 / 07:51 pm IST
Published Date: May 20, 2017 7:58 am IST

 

लोक सुराज अभियान के आखिरी दिन सीएम रमन सिंह अभनपुर पहुंचे. सीएम ने चौपाल लगाकार लोगों की समस्याएं सुनीं. सुनवाई के दौरान श्रमिकों की शिकायत पर सीएम ने लेबर इंस्पेक्टर तत्काल निलंबित कर दिया. श्रमिकों ने श्रमिक कार्ड बनाने के लिए पैसे लेबर इंस्पेक्टर पर पैसे मांगने का आरोप लगाया है. वहीं CM ने श्रमिक बस्तियों में शिविर लगाने के भी निर्देश दिए हैं. 26 करोड़ रूपये की लागत से अभनपुर की निर्माणाधीन पेयजल योजना को दिसंबर 2017 तक पूरा करा लिया जाएगा। यह योजना अभनपुर शहर की वर्ष 2030 तक पेयजल की जरूरतों को पूरा करेगा।

 अभनपुर में सीएम रमन ने गार्डन बनाने के लिए 50 लाख रु. की घोषणा की साथ ही 20 लाख की लागत से जेसीबी मशीन की स्वीकृति भी दी और बस स्टैंड के अधूरे कार्य को पूरा कराने 42 लाख रु. की राशि देने की भी घोषणा की.  

 

आइए आपको बताते हैं सीएम ने और क्या सौगात दी है-

 

-स्वास्थ्य केंद्र के बाउंड्रीवाल के लिए 8 लाख की मंजूरी

-दो मुक्तिधाम के विकास के लिए 10-10 लाख रु की घोषणा

-नगर पंचायत अभनपुर के लिए 20 लाख की लागत से जेसीबी मशीन की स्वीकृति।

-अभनपुर में गार्डन बनाने के लिए 50 लाख रु की घोषणा।

-दो मुक्तिधाम के विकास के लिए 10-10 लाख रु की घोषणा।

-बस स्टैंड के अधूरे कार्य को पूरा कराने  42 लाख रूपये की घोषणा।

-पोस्टमार्टम की सुविधा के लिए 12 लाख रु की लागत का मरचुरी बनेगा।

-सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाउंड्रीवाल के लिए 8 लाख रु की मंजूरी।

-अभनपुर में गौरव पथ निर्माण के लिए 6 करोड़ 50 लाख रु की घोषणा।

-आईटीआई परिसर में आक्सीजन जोन विकसित करने 40 लाख की घोषणा

 


लेखक के बारे में