जबलपुर। जबलपुर का मदन महल रेलवे स्टेशन प्रदेश का पहला पिंक स्टेशन बनने जा रहा है। महिलाओं को आगे बढ़ाने का संदेश देने के मकसद से पश्चिम मध्य रेलवे ने तय किया है कि रेलवे स्टेशन में सिर्फ और सिर्फ महिला कर्मचारी ही रेलवे के कामकाज की कमान संभालेंगी।
पढ़ें- गरीब सवर्णों के लिए 10% आरक्षण लागू करने की मांग, चर्चा नहीं होने स…
यहां कुल 183 कर्मचारी पदस्थ हैं जिनमें पुरुष कर्मचारियों को दूसरे स्टेशनों में ट्रांसफर किया जा रहा है और उनकी जगह शत प्रतिशत महिला कर्मचारियों की नियुक्ति की जा रही है। हांलांकि 22 फरवरी तक पूरी तरह महिला कर्मचारियों को यहां पदस्थ करने का काम हो जाना था लेकिन विभागीय तबादलों में कुछ देर होने से ये प्रक्रिया 8 मार्च से पहले पूरी कर ली जाएगी। 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर मदन महल स्टेशन को विधिवत रुप से पिंक स्टेशन का दर्जा दे दिया जाएगा जब यहां सिर्फ और सिर्फ महिला कर्मचारी काम करेंगीं।
पढ़ें-हार के बाद बीजेपी संगठन में बड़ा फेरबदल, हटाए गए सह संगठन मंत्री, भेजे गए संघ कार्यालय
आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर स्टेशन में तैनात सभी महिला अधिकारी और कर्मचारी गुलाबी रंग के कपड़ों में नजर आएंगी। यहां स्टेशन मास्टर से लेकर रिजर्वेशन सुपरवाइजर, रिजर्वेशन क्लर्क, बुकिंग सुपरवाइजर, बुकिंग कर्मी, टीसी, प्वाइंट्समैन, गैंगमैन, ट्र्रैकमैन, एसएनटी, सीएनडब्ल्यू, सफाई कर्मी, डिप्टी एसएस ऑपरेटिंग सहित सभी पदों पर महिलाओं की तैनाती की जा रही है। वहीं 8 मार्च से पहले यहां जीआरपी और आरपीएफ के जवानों की जगह भी महिला पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को तैनात किए जाने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
पढ़ें-पंचायत इंस्पेक्टर को धमकी, कांग्रेस सेवादल महिला विंग की सदस्य पर आरोप.. देखें वीडियो
पश्चिम मध्य रेलवे के महाप्रबंधक अजय विजयवर्गीय के मुताबिक मदन महल स्टेशन को टर्मिनल स्टेशन के रुप में विकसित करने और इसे पिंक स्टेशन बनाने पर तेजी से काम चल रहा है। हांलांकि औपचारिक रुप से फिलहाल जीएम पिंक स्टेशन की प्रक्रिया को जल्द पूरा करने की बात कह रहे हैं लेकिन विभागीय सूत्रों के मुताबिक महिला कर्मचारियों की पदस्थापना की प्रक्रिया इसी माह पूरी कर ली जाएगी और फिर 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर मदन महल स्टेशन को पिंक स्टेशन घोषित कर दिया जाएगा।