अंतिम संस्कार में मोटरसाइकिल जुलूस निकालना पड़ गया भारी, 200 लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मामला

अंतिम संस्कार में मोटरसाइकिल जुलूस निकालना पड़ गया भारी, 200 लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मामला

अंतिम संस्कार में मोटरसाइकिल जुलूस निकालना पड़ गया भारी, 200 लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मामला
Modified Date: November 29, 2022 / 08:56 pm IST
Published Date: May 16, 2021 5:23 pm IST

पुणे: महाराष्ट्र के पुणे में एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार के लिए मोटरसाइकिल जुलूस निकालने के आरोप में पुलिस ने करीब 200 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने रविवार को इस बारे में बताया।

Read More: छत्तीसगढ़ में तेजी से सुधर रहे हालात, आज 4 हजार 888 नए मरीजों की पुष्टि, 144 की मौत

एक अधिकारी ने बताया कि एक कुख्यात अपराधी ने व्यक्ति की हत्या कर दी थी। अधिकारी ने बताया कि अंतिम संस्कार के लिए शनिवार को जुलूस में कम से कम 100 मोटरसाइकिलें शामिल थीं। उन्होंने बताया कि जुलूस की शुरुआत धनकवाड़ी से हुई और यह कटराज शवदाह गृह पर जाकर समाप्त हुआ।

Read More: पूर्व मंत्री उमंग सिंघार के बंगले में महिला ने कर ली खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखी ये बात…

अधिकारी ने बताया कि अंतिम संस्कार के लिए जुलूस में हिस्सा लेने वाले और गैरकानूनी रूप से जुटे सभी 200 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और उन्हें पकड़ने के प्रयास किये जा रहे हैं।

Read More: कोरोना के लक्षण वालों को स्वास्थ्य विभाग दे रहा बड़ी राहत, 13.78 लाख लोगों को वितरित की गई दवा किट


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"