महाराष्ट्र: ठाणे जिले में कोविड-19 के 347 नए मामले, सात और लोगों की मौत

Ads

महाराष्ट्र: ठाणे जिले में कोविड-19 के 347 नए मामले, सात और लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - December 15, 2020 / 05:35 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:50 PM IST

ठाणे,15 दिसम्बर (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 347 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 2,36,556 हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि वायरस से सात और लोगों की मौत के बाद जिले में मृतक संख्या बढ़कर 5,823 हो गई।

उन्होंने बताया कि यहां अभी 5,457 लोगों का कोरोना वायरस का इलाज चल रहा है और 2,25,276 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

जिले में मरीजों के ठीक होने की दर 95.23 प्रतिशत और कोविड-19 से मृत्यु दर 2.46 प्रतिशत हे।

इस बीच, पड़ोसी पालघर जिले के एक अधिकारी ने बताया कि वहां कोविड-19 के कुल 43,650 मामले सामने आए हैं और वायरस से 1,173 लोगों की मौत हुई है।

भाषा निहारिका नरेश

नरेश