महाराष्ट्र: पालघर में 80 लाख का गुटखा जब्त, दो गिरफ्तार

Ads

महाराष्ट्र: पालघर में 80 लाख का गुटखा जब्त, दो गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - December 28, 2020 / 03:01 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:33 PM IST

पालघर, 28 दिसंबर (भाषा) पालघर जिले के दपचारी इलाके में आरटीओ चेक पोस्ट के पास दो टेंपो से 80.22 लाख रुपये का गुटखा जब्त किया गया और दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

तलसारी पुलिस ने यह कार्रवाई रविवार को की। एक अधिकारी ने गिरफ्तार किए गए दोनों लोगों की पहचान मोहम्मद रिजवान खान (40) और राकेश कोरी (30) के रूप में की।

तलसारी पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया, ‘ जब्त गुटखे का मूल्य 80.22 लाख रुपये है। भादसं और एफडीए प्रावधानों के तहत दो टेंपों के तीन मालिकों पर भी मामला दर्ज किया गया है।”

महाराष्ट्र में 2012 से गुटखा प्रतिबंधित है और 2018 में इसकी बिक्री गैर जमानती अपराध घोषित की गई।

भाषा शुभांशि पवनेश

पवनेश