महाराष्ट्र : चंद्रपुर ताप ऊर्जा संयंत्र में आग लगी, कोई हताहत नहीं

महाराष्ट्र : चंद्रपुर ताप ऊर्जा संयंत्र में आग लगी, कोई हताहत नहीं

महाराष्ट्र : चंद्रपुर ताप ऊर्जा संयंत्र में आग लगी, कोई हताहत नहीं
Modified Date: November 29, 2022 / 08:34 pm IST
Published Date: May 3, 2021 5:43 am IST

नागपुर, तीन मई (भाषा) चंद्रपुर ताप ऊर्जा संयंत्र के कोयला संचालन संबंधी हिस्से में रविवार रात को आग लग गई लेकिन इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

महाराष्ट्र राज्य ऊर्जा उत्पादन कंपनी (महाजेनको) के एक अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि यह दुर्घटना रविवार को रात 11 बजे के करीब हुई जब कोयला साफ करने वाले हिस्से की कन्वेयर बेल्ट में आग लग गई। उन्होंने कहा कि संभवत: यह आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी।

उन्होंने बताया कि तेज हवाओं के कारण यह आग परिसर में भी फैल गई लेकिन एक घंटे के भीतर इसपर काबू पा लिया गया।

अधिकारी ने बताया कि ताप ऊर्जा संयंत्र सामान्य रूप से काम कर रहा है।

भाषा

नेहा मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में