नागपुर के 3 केंद्रों पर किया गया कोविड-19 वैक्सीनेशन का रिहर्सल, अफसरों ने जताई खुशी

नागपुर के 3 केंद्रों पर किया गया कोविड-19 वैक्सीनेशन का रिहर्सल, अफसरों ने जताई खुशी

नागपुर के 3 केंद्रों पर किया गया कोविड-19 वैक्सीनेशन का रिहर्सल, अफसरों ने जताई खुशी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:09 pm IST
Published Date: January 2, 2021 1:03 pm IST

नागपुर (महाराष्ट्र), दो जनवरी (भाषा) नागपुर शहर में शनिवार को तीन केंद्रों पर 25 लाभार्थियों के बीच कोरोना वायरस टीकाकारण का पूर्वाभ्यास किया गया। नगर निकाय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पढ़ें- पाकिस्तान में हिंदू मंदिर पर हमला करने के आरोप में ..

अधिकारी ने बताया कि नागपुर नगर निगम के आयुक्त राधाकृष्णन बी के निरीक्षण में यह पूर्वाभ्यास किया गया और आयुक्त ने संबंधित कर्मियों तथा डमी टीके लगवाने वाले लाभार्थियों से बातचीत की।

पढ़ें- जेल में आसाराम के महिमामंडन मामले में एक बंदी रक्षक…

राधाकृष्णन ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘ यह अभ्यास उपयुक्त तरीके से किया गया और हम शीघ्र ही रिपोर्ट भेजेंगे।’’

पढ़ें- प्रदेश कांग्रेस प्रभारी PL पुनिया ने कहा- निगम मंडल…

कोविड-19 टीकाकरण के लिए किये गये इंतजाम का मूल्यांकन करने के लिए पूर्वाभ्यास शनिवार को महाराष्ट्र के चार जिलों–नागपुर, जालना, पुणे और नंदुरबार के निर्धारित स्वास्थ्य केंद्रों पर किया गया। यह टीकाकरण शीघ्र शुरू होने की आशा है।

 


लेखक के बारे में