पुणे, 10 नवंबर (भाषा) महाराष्ट्र के सतारा जिले में भाजपा के राज्यसभा सांसद उदयन राजे भोसले के आवास से चांदी की पुरानी बंदूक चुराने के आरोप में 26 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
आरोपी दीपक सुतार ने हाल ही में भोसले के आवास ‘जलमंदिर पैलेस’ में श्रमिक के रूप में काम किया था।
शाहपुरी पुलिस थाने के सहायक निरीक्षक विशाल वाइकर ने कहा, ‘’ सुतार ने गैर आग्नेयास्त्र बंदूक को जलमंदिर पैलेस से सोमवार को चुरा लिया। इसकी कीमत 1.4 लाख रुपये है। सतारा में एक सुनार को वह यह बंदूक बेचने जा रहा था, तभी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।’’
भोसले, छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज हैं। वाइकर ने बताया कि सुतार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
भाषा स्नेहा नरेश
नरेश