महाराष्ट्र बारिश: रायगढ़ जिले में ‘रेड अलर्ट’

महाराष्ट्र बारिश: रायगढ़ जिले में ‘रेड अलर्ट’

महाराष्ट्र बारिश: रायगढ़ जिले में ‘रेड अलर्ट’
Modified Date: November 29, 2022 / 08:44 pm IST
Published Date: June 10, 2021 9:21 am IST

रायगढ़ (महाराष्ट्र), 10 जन (भाषा) महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में भारी बारिश के पूर्वानुमान के मद्देनजर शुक्रवार तक के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी कर दिया गया है। मौसम को देखते हुए जिले के 20 गांव से एक हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

जिला अधिकारी निधि चौधरी ने बताया कि पिछले 24 घंटे में जिले में औसतन 58 मिमी बारिश हुई है। भारी बारिश के पूर्वानुमान के मद्देनजर जिले में बृहस्पतिवार और शुक्रवार के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी कर दिया गया। 12 और 13 जून के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है।

उन्होंने बताया कि भारी बारिश के कारण भूस्खलन के खतरे को देखते हुए 20 गांव के 1139 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने महाराष्ट्र में शनिवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून पहुंचने की पुष्टि कर दी थी, जब मानसून तटीय रत्नागिरि जिले में हरनाई बंदरगाह में पहुंचा था।

भाषा निहारिका शाहिद

शाहिद


लेखक के बारे में