सोशल मीडिया पर बंदूक के साथ सेल्फी डालने पर व्यक्ति गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर बंदूक के साथ सेल्फी डालने पर व्यक्ति गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर बंदूक के साथ सेल्फी डालने पर व्यक्ति गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:33 pm IST
Published Date: November 5, 2020 11:33 am IST

मुजफ्फरनगर (उप्र), पांच नवंबर (भाषा) सोशल मीडिया पर बंदूक के साथ सेल्फी डालने के आरोप में जिले के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

क्षेत्राधिकारी (सीओ) कुलदीप कुमार के अनुसार व्यक्ति की पहचान छोकड़ा गांव निवासी करण कुमार के तौर पर हुई है। सीओ ने बताया कि करण ने बंदूक के साथ अपनी सेल्फी सोशल मीडिया पर डालते हुए उसके साथ अलग-अलग अपराधों के लिए एक ‘मूल्य सूची’ भी दी।

फोटो वायरल होने के बाद बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

अधिकारी ने कहा कि आरोपी के विरुद्ध इस संबंध में एक मामला दर्ज किया गया जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने कहा कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

भाषा यश पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में