बांदा में युवक की हत्या कर शव कुएं में फेंका

बांदा में युवक की हत्या कर शव कुएं में फेंका

बांदा में युवक की हत्या कर शव कुएं में फेंका
Modified Date: November 29, 2022 / 07:46 pm IST
Published Date: July 11, 2021 1:55 pm IST

बांदा (उप्र), 11 जुलाई (भाषा) जिले के नरैनी कोतवाली क्षेत्र में बिल्हरका मार्ग पर नहर पटरी के किनारे स्थित एक कुएं से पुलिस ने रविवार को एक युवक का सिर कटा शव बरामद किया।

पुलिस सूत्रों ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है सिर काटकर युवक की हत्या करने के बाद शव कुएं में फेंक दिया गया। उसका सिर कुएं से कुछ दूर नहर पटरी पर मिला।

उन्होंने बताया कि युवक की पहचान बबलू मिश्रा (36) निवासी करतल के रूप में हुई है और शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस ने कहा कि अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं चला है। घटना की जांच की जा रही है।

भाषा सं आनन्द नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में