ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत

Ads

ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत

  •  
  • Publish Date - June 7, 2021 / 07:24 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:49 PM IST

अमेठी (उप्र), सात जून (भाषा) अमेठी जिले के जामो थाना क्षेत्र के गांव अंगरवा मे सोमवार को ट्रैक्टर पलटने से 32 वर्षीय एक युवक की मौत हो गयी।

प्रभारी निरीक्षक जामो अंगद सिंह ने बताया कि युवक प्रेम चंद्र (32 वर्ष) सोमवार को सुबह खेत की जुताई करने जा रहा था। सिंह के अनुसार, अचानक ट्रैक्टर पलट गया जिसके नीचे दबने से प्रेम चंद्र की मौत हो गयी।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ।

भाषा सं जफर

मनीषा

मनीषा