पत्नी से झगड़े के दौरान व्यक्ति ने की पिता की हत्या

Ads

पत्नी से झगड़े के दौरान व्यक्ति ने की पिता की हत्या

  •  
  • Publish Date - December 6, 2020 / 12:42 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:46 PM IST

पालघर, छह दिसंबर (भाषा) पालघर जिले के आदिवासी बहुल जौहर में एक व्यक्ति को विवाद के बाद दरांती से अपने 65 वर्षीय पिता की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को बताया कि आरोपी सुनील पोटिंडा बुधवार और बृहस्पतिवार की दरम्यानी रात को जाप गांव में अपने घर में अपनी पत्नी के साथ बहस कर रहा था और उसके पिता शिवराम ने बीच-बचाव करने की कोशिश की ।

उन्होंने कहा,’गुस्से में सुनील ने दरांती उठाकर अपने पिता पर प्रहार कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया और उस पर हत्या मामला दर्ज किया गया है।”

भाषा

शुभांशि दिलीप

दिलीप