जुआघर चलाने वाली महिला ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया आत्महत्या का ड्रामा

Ads

जुआघर चलाने वाली महिला ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया आत्महत्या का ड्रामा

  •  
  • Publish Date - July 24, 2018 / 11:47 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:59 PM IST

मंदसौर। मध्यप्रदेश के मंदसौर कलेक्टर कार्यलय परिसर में जनसुनवाई में आई एक महिला ने अपने दो बच्चो सहित खुद पर केरोसिन डालकर आग लगाने की कोशिश की है। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी उसके बाद पुलिस ने जब महिला की असलियत मौजूदा लोगों के सामने रखी तो लोगों के होश उड़ गए।

ये भी पढ़ें -हड़ताल कर रहे 245 जूनियर डॉक्टर्स को जारी हुआ शौकाज़ नोटिस

 दरअसल  आसमा नाम की इस महिला ने पुलिस पर दबाव बनाने के लिए ये ड्रामा रचा था । ड्रामे में महिला अपने परिजनों को भी साथ ले गई थी ताकि आत्महत्या करने वाले ड्रामे के समय  उसे बचाया जा सके । बताया जा रहा है कि महिला का पति जाहिद मन्दसौर के किला इलाके में जुआघर चलाता है । जाहिद एक हिस्ट्रीशीटर है । दो दिन पहले थाना सिटी कोयवाली पुलिस की रेड में महिला के घर से जुआ पकड़ाया था । लेकिन महिला ने पुलिस को उलझाकर पति सहित अन्य आरोपियों को मौके से फरार कर दिया था । 

ये भी पढ़ें –शेल्टर होम में 16 बच्चियों से दुष्कर्म,6 लड़कियां गायब,एक की हत्या कर शव परिसर में दफनाने का आरोप

घर में मिली जुआ सामग्री पर पुलिस आसमा पर मामला दर्ज किया था । इस बात से खफा महिला ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए अपने बच्चो और खुद पर केरोसिन डालकर आत्महत्या का ड्रामा शुरू कर दिया । महिला ने पुलिस पर घर में घुसकर मारपीट करने के गम्भीर आरोप पुलिस पर लगाते हुए थाना प्रभारी को ससपेंड करने की मांग करते हुए कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में जनसुनवाई दौरान आत्महया का प्रयास किया । बहरहाल अब पुलिस महिला के खिलाफ आत्महत्या के प्रयास का मामला भी दर्ज करने का मन बना रही है । 

वेब डेस्क IBC24