मुंबई के मानखुर्द में कबाड़ गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

मुंबई के मानखुर्द में कबाड़ गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

मुंबई के मानखुर्द में कबाड़ गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
Modified Date: November 29, 2022 / 08:33 pm IST
Published Date: February 5, 2021 11:02 am IST

मुंबई, पांच फरवरी (भाषा) मुंबई के उपनगरीय मानखुर्द में स्थित एक कबाड़ गोदाम में शुक्रवार को भीषण आग लग गई है। हादसे में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

अधिकारियों ने बताया कि घटना अपराह्न करीब पौने तीन बजे मांडला इलाके की है।

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘कबाड़ के एक गोदाम में आग लग गई। यह लेवल-3 (भीषण) आग है। 11 दमकल गाड़ियों को फिलहाल काम पर लगाया गया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अभी तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।’’ उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

भाषा अर्पणा पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में