दक्षिण मुंबई में किताबों की दुकान में लगी भीषण आग, कोई हताहत नहीं

Ads

दक्षिण मुंबई में किताबों की दुकान में लगी भीषण आग, कोई हताहत नहीं

  •  
  • Publish Date - December 9, 2020 / 04:41 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:35 PM IST

मुंबई, नौ दिसंबर (भाषा) दक्षिण मुंबई के फोर्ट इलाके में एक किताब की दुकान में बुधवार शाम भीषण आग लग गई। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। नगर निकाय ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि शाम करीब पांच बजे फ्लोरा फाउंटेन के पास चार मंजिला सोमैया भवन की इमारत की निचली मंजिल पर स्थित दुकान ‘किताब खाना’ में आग लग गई।

उन्होंने कहा कि दमकल की आठ गाड़ियां अन्य वाहनों के साथ मौकी पर पहुंची।

बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के प्रवक्ता ने कहा,’शाम साढ़े सात बजे के आसपास आग चारों तरफ फैल गई थी। आग पर काबू कर लिया गया है और शीतलन कार्य चल रहा है।”

अधिकारी ने कहा, ”किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं मिली।”

भाषा शुभांशि पवनेश

पवनेश