मथुरा : डीजल पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का धरना

मथुरा : डीजल पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का धरना

मथुरा : डीजल पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का धरना
Modified Date: November 29, 2022 / 08:15 pm IST
Published Date: June 11, 2021 10:25 am IST

मथुरा, 11 जून (भाषा) उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर शुक्रवार को मथुरा महानगर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शहर के बीचो-बीच स्थित एक पेट्रोल पम्प पर ईंधन की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन कर बढ़ी हुई कीमत तुरंत वापस लेने की मांग की।

शहर के ब्रजनगर क्षेत्र स्थित पेट्रोल पम्प पर प्रदर्शन के दौरान महानगर अध्यक्ष उमेश शर्मा ने कहा, ‘‘देश में पेट्रोल/डीजल की कीमतों में बेतहाशा मूल्य वृद्धि ऐसे समय में हो रही है जब लोग कोविड-19 की दूसरी लहर की मार झेल रहे हैं। देश के कई हिस्सों में पेट्रोल की कीमतें ₹100 प्रति लीटर से ऊपर चली गयी हैं।’’

शर्मा ने आरोप लगाया, ‘‘यह सरकार द्वारा की जा रही खुली लूट है। इस पर तुरंत लगाम लगाई जानी चाहिए। डीजल, पेट्रोल व घरेलू गैस की कीमतें कम की जानी चाहिए, अन्यथा जनता इस सरकार को कतई माफ नहीं करेगी।’’

भाषा सं मनीषा अर्पणा

अर्पणा


लेखक के बारे में