शौच के लिए जा रही नाबालिग से बलात्कार ,आरोपी गिरफ्तार

शौच के लिए जा रही नाबालिग से बलात्कार ,आरोपी गिरफ्तार

शौच के लिए जा रही नाबालिग से बलात्कार ,आरोपी गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:41 pm IST
Published Date: August 7, 2018 7:01 am IST

राजिम। छत्तीसगढ़ का प्रयाग कही जाने वाले राजिम में एक शर्मशार घटना को अंजाम दिया गया है जहां शौच के लिए जा  रही एक  नाबालिग लड़की के साथ जबर्दस्ती बलात्कार किया गया। और जब लड़की ने इस बात को किसी से नहीं बताई तो फिर इस घटना को दोहराने की कोशिश की गई। 

ये भी पढ़ें –रायपुर में किकी चैलेंज में शामिल होने वालों पर कार्रवाई करेगी पुलिस, सोशल मीडिया में दी समझाइश

 घटना  ग्राम अमेठी की है जहां के रहने वाले आरोपी ताराचंद बांधे ने 16 वर्षीया पीड़िता के साथ 3 अगस्त को जबर्दस्ती किया था। लेकिन पीड़िता ने लोकलाज के डर से इस  घटना की जानकारी किसी को नहीं दी  इससे आरोपी के हौंसले बुलंद हो गए और एक दिन बाद पीड़िता का हाथ पकड़कर जबर्दस्ती भगाने का प्रयास करने लगा जिससे घबराई नाबालिग ने अपने आपको बचाया और उसके बाद परिजनों को सारी घटना की जानकारी दी। उसके बाद  पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध बलात्कार और पाक्सो एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। 

वेब डेस्क IBC24

 


लेखक के बारे में