बीस साल पुराने बलवा प्रकरण केस में विधायक गिरफ्तार, जमानत पर रिहा

Ads

बीस साल पुराने बलवा प्रकरण केस में विधायक गिरफ्तार, जमानत पर रिहा

  •  
  • Publish Date - September 4, 2018 / 09:51 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:06 PM IST

सतना। थाने में घुसकर पुलिसकर्मियों से मारपीट के बीस साल पुराने मामले में सतना विधायक शंकरलाल तिवारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हालांकि कोर्ट ने पचास हजार रूपए के मुचलके पर उन्हें जमानत दे दी है।

पढ़ें- पुल पार कर रही कार तेज बहाव में बह गई, हादसे में चार लोगों की मौत

विधायक शंकरलाल तिवारी के नेतृत्व में साल 1997 में सिटी कोतवाली में धरना प्रदर्शन किया गया था। आक्रोशित लोगों ने थाने में घुसकर पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की गई थी। शिकायत पर शंकरलाल सहित 28 लोगों के खिलाफ बलवा प्रकरण दर्ज किया गया था। 

पढ़ें-भोपाल में 85 रुपए प्रति लीटर हुआ पेट्रोल, रायपुर में पेट्रोल के चुकाने होंगे 79.80 रुपए

इस बीच शंकरलाल तिवारी ने 2003, 2008, 2013 में भाजपा से चुनाव लड़े और विधायक बने। मामले की पेशी में विधायक शंकरलाल तिवारी कभी भी न्यायालय में हाजिर नहीं हुए। ऐसे में न्यायालय ने विधायक सहित 20 लोगों को स्थाई रूप से फरार घोषित कर दिया।

पढ़ें-4 आईएएस के प्रभार में फेरबदल,जितेंद्र शुक्ला-तारण सिन्हा के विभागों की अदला-बदली, देखिए सूची

हालांकि आठ अन्य आरोपी ने इस मामले में केस लड़ा और बाइज्जत बरी हुए मगर रसूखदार नेताओं ने न न्यायालय जाने की जरूरत समझी और न ही पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने की हिम्मत जताई। सुरक्षा सप्ताह को हरी झंडी दिखाने पहुचे विधायक जी को हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया गया। हालांकि कोर्ट ने विधायक शंकरलाल तिवारी को 50 हजार रुपए के मुचलके पर जमानत दे दी है।

 

वेब डेस्क, IBC24