JioHotstar Premium Subscription: OTT देखने वालों की बल्ले-बल्ले! अब JioHotstar Premium सिर्फ 1 रुपये में, लेकिन ऑफर पाने से पहले जान लें ये जरूरी बात

Ads

JioHotstar Premium Subscription: जियोहॉटस्टार अपने प्रमोशनल ऑफर के तहत यूजर्स को सिर्फ 1 रुपये में प्रीमियम सब्सक्रिप्शन दे रहा है। इस ऑफर का फायदा लेने के लिए यूजर्स को जियोहॉटस्टार ऐप में जाकर मेंबरशिप एक्टिवेट करना होगा। यह ऑफर चुनिंदा यूजर्स के लिए है।

  •  
  • Publish Date - July 22, 2026 / 05:03 PM IST,
    Updated On - July 22, 2026 / 05:20 PM IST

(JioHotstar Premium Subscription/ Image Credit: JioHotstar)

HIGHLIGHTS
  • सिर्फ 1 रुपये में मिलेगा Premium सब्सक्रिप्शन।
  • ऑफर केवल चुनिंदा यूजर्स के लिए उपलब्ध है।
  • प्लान की वैलिडिटी करीब 30 दिनों की है।

JioHotstar Premium Subscription: OTT कंटेंट देखने वालों के लिए JioHotstar ने खास प्रमोशनल ऑफर पेश (JioHotstar Premium Subscription) किया है। इस ऑफर के तहत कुछ चुनिंदा यूजर्स सिर्फ 1 रुपये में JioHotstar Premium सब्सक्रिप्शन ले सकते हैं। इस प्लान में यूजर्स को 30 दिनों तक प्रीमियम कंटेंट देखने का मौका मिलेगा। हालांकि, यह ऑफर सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं है। अगर ऐप में यह ऑफर दिखाई नहीं दे रहा है तो यूजर इसके लिए योग्य नहीं है।

किन यूजर्स को मिलेगा 1 रुपये वाला ऑफर?

JioHotstar का यह ऑफर लिमिटेड यूजर्स के लिए जारी किया गया है। इसका फायदा लेने के लिए यूजर को अपने Jio नंबर से ऐप में साइन-इन करना होगा। ध्यान रखें कि जिस नंबर से ऑफर लिया जा रहा है। उस पर पहले से JioHotstar का कोई सब्सक्रिप्शन एक्टिव नहीं होना चाहिए। यह ऑफर एक यूजर केवल एक बार ही क्लेम कर सकता है।

एक साथ दो डिवाइस पर देख सकेंगे कंटेंट

1 रुपये वाले प्रीमियम प्लान (JioHotstar Premium Subscription) की वैलिडिटी करीब 30 दिनों की होगी। इस दौरान यूजर्स JioHotstar के प्रीमियम शो, फिल्में और अन्य कंटेंट का आनंद ले सकेंगे। इसके अलावा कंटेंट को एक साथ दो डिवाइस पर स्ट्रीम किया जा सकता है। इसमें मोबाइल, लैपटॉप और स्मार्ट टीवी जैसे डिवाइस शामिल हैं।

ऐसे करें JioHotstar Premium एक्टिवेट

ऑफर का फायदा लेने के लिए सबसे पहले JioHotstar ऐप खोलें और अपने Jio नंबर से लॉगिन करें। इसके बाद प्रोफाइल सेक्शन में जाकर सब्सक्रिप्शन ऑप्शन (JioHotstar Premium Subscription) पर जाएं। अगर वहां 1 रुपये वाला प्लान दिखाई देता है तो उसे चुनकर पेमेंट पूरा करें। पेमेंट सफल होने के बाद प्रीमियम मेंबरशिप एक्टिव हो जाएगी।

ऑटो रिन्यूअल बंद करना न भूलें

यूजर्स को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि प्लान एक्टिवेट करते समय ऑटो रिन्यूअल सेटिंग जरूर चेक करें। अगर यह विकल्प ऑन रहता है तो 30 दिन बाद प्लान अपने आप रेगुलर सब्सक्रिप्शन में बदल सकता है और इसके लिए सामान्य शुल्क देना पड़ सकता है। वहीं, एयरटेल यूजर्स भी कुछ प्लान के साथ JioHotstar का फ्री सब्सक्रिप्शन पा सकते हैं। एयरटेल के कुछ प्रीपेड प्लान में तीन महीने तक JioHotstar Premium की सुविधा दी जा रही है।

इन्हें भी पढ़ें:

ioHotstar Premium सब्सक्रिप्शन कितने रुपये में मिल रहा है?

JioHotstar कुछ चुनिंदा यूजर्स को प्रमोशनल ऑफर के तहत सिर्फ 1 रुपये में Premium सब्सक्रिप्शन दे रहा है।

क्या यह ऑफर सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध है?

नहीं, यह ऑफर केवल कुछ लिमिटेड यूजर्स के लिए जारी किया गया है। अगर ऐप में ऑफर दिखाई नहीं देता है तो यूजर इसके लिए योग्य नहीं है।

JioHotstar Premium ऑफर कितने दिनों के लिए वैलिड है?

इस ऑफर के तहत मिलने वाली Premium मेंबरशिप करीब 30 दिनों तक वैलिड रहती है।

JioHotstar का 1 रुपये वाला प्लान कैसे एक्टिवेट करें?

यूजर को JioHotstar ऐप में Jio नंबर से लॉगिन करना होगा। इसके बाद सब्सक्रिप्शन सेक्शन में जाकर ऑफर दिखने पर 1 रुपये का भुगतान करना होगा।