विधायक मनोज मंडावी निर्विरोध चुने गए विधानसभा उपाध्यक्ष, सदन में प्रस्ताव को मिली मंजूरी
विधायक मनोज मंडावी निर्विरोध चुने गए विधानसभा उपाध्यक्ष, सदन में प्रस्ताव को मिली मंजूरी
रायपुर। भानुप्रतापुर विधायक मनोज मंडावी विधानसभा उपाध्यक्ष चुने गए हैं, विधानसभा में मनोज मंडावी निर्विरोध उपाध्यक्ष चुने गए हैं। मनोज मंडावी को उपाध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव सीएम भूपेश बघेल ने रखा, वहीं कुल 9 सदस्यों ने प्रस्ताव पेश किया। पक्ष-विपक्ष के प्रस्ताव और समर्थन प्रस्ताव को सदन में मंजूरी मिली।
यह भी पढ़ें — बैंक एजेंट को निर्वस्त्र कर घुमाया, 4 साल की बच्ची के साथ कर रहा था रेप की को…
बता दें कि बस्तर संभाग के भानुप्रतापपुर से मनोज मंडावी कांग्रेस विधायक हैं, 30 नवंबर को विधानसभा में विधायक मनोज मंडावी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा उपाध्यक्ष के पद के लिए नामांकन दाखिल किया था।
यह भी पढ़ें — भाजपा नेता अनंत हेगड़ का बड़ा खुलासा, कहा- फड़णवीस के 80 घंटे के लि…
वहीं विधानसभा में CM भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने मनोज मंडावी को बधाई दी, मनोज मंडावी को सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी। साथ ही विधायक अजय चंद्राकर ने बधाई देते हुए नामांकन पर आमंत्रित न करने पर आपत्ति जाहिर की।

Facebook


