छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, आधी रात 40 से ज्यादा आईएएस के तबादले, देखिए पूरी सूची

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, आधी रात 40 से ज्यादा आईएएस के तबादले, देखिए पूरी सूची

छत्तीसगढ़ में  बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, आधी रात 40 से ज्यादा आईएएस के तबादले, देखिए पूरी सूची
Modified Date: November 29, 2022 / 07:50 pm IST
Published Date: December 24, 2018 5:05 am IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने आधी रात प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। राज्य सरकार ने करीब आधा दर्जन कलेक्टर समेत 43 IAS अफसरों के तबादले कर दिए। छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है, जब आधी रात इस तरह से तबादले हुए हैं। ये अब तक का सबसे बड़ा प्रशासनिक फेरबदल माना जा रहा है।

इस सूची में पिछली सरकार के करीबी रहे कई अफसरों को लूप लाइन में भेजा गया है। वहीं जिन कलेक्टर के खिलाफ चुनाव के दौरान कांग्रेस ने आरोप लगाया था, उन पर भी गाज गिरी है। संजय अलंग का बिलासपुर का नया कलेक्टर बनाया गया है। जशपुर की कलेक्टर प्रियंका शुक्ला को स्वास्थ्य विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया है। वहीं नीलेश क्षीरसागर को जशपुर का नया कलेक्टर बनाया गया है। वहीं दंतेवाड़ा कलेक्टर सौरव कुमार को मंत्रालय भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें : लागू होगी छत्तीसगढ़ की पहली जल नीति, पांच वर्ष में सिंचित क्षेत्र होगा दोगुना, किसान आयोग भी 

वहीं नारायणपुर के कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा का दंतेवाड़ा भेजा गया है।यशवंत कुमार को रायगढ़ का नया कलेक्टर बनाया गया है।महासमुंद कलेक्टर हिमशिखर गुप्ता को उच्च शिक्षा विभाग में आयुक्त बनाया गया है। पदुम सिंह एक्का का नारायणपुर का नया कलेक्टर बनाया गया है। रायगढ़ की कलेक्टर शम्मी आबिदी को आयुक्त हाउसिंग बोर्ड बनाया गया है। जबकि बिलासपुर कलेक्टर पी दयानंद को प्रबंध संचालक समग्र शिक्षा बनाया गया है। अंकित आनंद को ऊर्जा विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है।

देखिए पूरी सूची


लेखक के बारे में