मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में चुनाव निपटते ही नेताओं की दिल्ली दौड़, बीजेपी-कांग्रेस के पदाधिकारी राष्ट्रीय नेतृत्व को देंगे फीडबैक

मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में चुनाव निपटते ही नेताओं की दिल्ली दौड़, बीजेपी-कांग्रेस के पदाधिकारी राष्ट्रीय नेतृत्व को देंगे फीडबैक

मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में चुनाव निपटते ही नेताओं की दिल्ली दौड़, बीजेपी-कांग्रेस के पदाधिकारी राष्ट्रीय नेतृत्व को देंगे फीडबैक
Modified Date: November 29, 2022 / 08:13 pm IST
Published Date: November 30, 2018 6:35 am IST

भोपाल/रायपुर। छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में मतदान खत्म होते ही भाजपा-कांग्रेस में सरकार के लिए गुणा भाग शुरू हो गया है। इसी सिलसिले में बीजेपी-कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व ने दोनों राज्यों के प्रमुख नेताओं को दिल्ली बुलाकर फीडबैक लिया है। भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह ने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह को दिल्ली बुलाकर वोटिंग का फीडबैक लिया। इसी तरह मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया भी दिल्ली पहुंच गए हैं। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के बड़े नेताओं का दिल्ली दौरा शुरु हो गए हैं। प्रदेश अध्यक्ष और चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत दिल्ली में हैं, तो नेता प्रतिपक्ष सहित अन्य नेताओं को दिल्ली बुलाया गया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी दोनों राज्यों के नेताओं से चुनाव का फीडबैक लेंगे।

ये भी पढ़ें-सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, मुठभेड़ के बाद 8 माओवादी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में चुनाव निपटने के बाद राज्य के पार्टी दफ्तरों में सन्नाटा पसर गया है। चुनाव की थकान मिटाने के बाद नेता राष्ट्रीय नेतृत्व को अपडेट देने के लिए दिल्ली पहुंच गए हैं। मध्यप्रदेश से कमलनाथ, सिंधिया, दिग्विजय दिल्ली पहुंच गए। कमलनाथ ने वहीं से फोन पर फीडबैक लिया। सिंधिया ने भी कई प्रत्याशियों को फोन कर फीडबैक लिया। कमलनाथ ने 6 दिसंबर को भोपाल में सभी 230 प्रत्याशियों की बैठक बुलाई है।

उधर, नरेंद्र सिंह तोमर और राकेश सिंह ने शाह और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल को मालवा-निमाड़, विंध्य व महाकौशल की क्षेत्रवार रिपोर्ट दी। प्रदेश संगठन ने केंद्रीय नेतृत्व को भरोसा दिलाया गया कि बढ़ी हुई ढाई फीसदी वोटिंग से नुकसान नहीं है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह 11 दिसंबर को मतगणना से पहले तमाम प्रत्याशियों की बैठक बुला सकते हैं। मालवा-निमाड़ की जानकारी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय से ली गई।

ये भी पढ़ें-खर्च का हिसाब देने में प्रत्याशियों का निकल रहा पसीना, आयोग के निर्

इसी तरह अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ बैठक के लिए छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेताओं के साथ उपनेता प्रतिपक्ष कवासी लखमा, बस्तर के विधायक लखेश्वर बघेल, दंतेवाड़ा विधायक देवती कर्मा भी दिल्ली रवाना हुए। गुरुवार शाम 7 बजकर 40 मिनट की फ्लाइट से सभी नेता दिल्ली के लिए रवाना हुए। हालांकि बैठक को लेकर किसी भी नेता ने खुलकर कोई टिप्पणी नहीं की। बस्तर के कांग्रेस नेताओं को दिल्ली बुलाए जाने के पीछे यह कारण माना जा रहा है कि बस्तर की 12 सीटों में जीत और नई सरकार के गठन को लेकर राहुल गांधी उनसे फीडबैक लेंगे। छत्तीसगढ़ में दोनों चरणों के चुनाव के बाद प्रदेश के दिग्गज नेता शुक्रवार को एक साथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के सामने सरकार बनाने की संभावनाओं पर अपनी बात रखेंगे।


लेखक के बारे में