भाजपा वाले बांट रहे थे शराब और पैसे, गांव वालों ने पुलिस को दी सूचना, वीडियो वायरल

भाजपा वाले बांट रहे थे शराब और पैसे, गांव वालों ने पुलिस को दी सूचना, वीडियो वायरल

भाजपा वाले बांट रहे थे शराब और पैसे, गांव वालों ने पुलिस को दी सूचना, वीडियो वायरल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:05 pm IST
Published Date: November 26, 2018 5:29 am IST

दमोह। मध्यप्रदेश में चुनाव के दो दिन पहले बहुत से वीडियो वायरल हो रहे हैं। उन्ही में से एक वीडियो हमारे पास आया है जिसमें भाजपा कार्यकर्ता दमोह विधानसभा क्षेत्र के एक गांव में शराब बांट रहे हैं। साथ ही पैसे भी बाँट रहे हैं जिसे लेकर भीड़ ने उन्हें घेर लिया है।
ये भी पढ़ें –रायपुर से गोवा के लिए सीधी फ्लाइट, इंदौर नहीं जाने से बचेगा वक्त, दिसंबर की सारी टिकटें बुक

ज्ञात हो कि मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव जैसे जैसे नजदीक आते जा रहे हैं वैसे वैसे राजनीतिक पार्टिया वोटर्स को लुभाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही ताजा मामला दमोह विधानसभा क्षेत्र के नोटा थाना अंतर्गत ग्राम पटना का सामने आया है। जहां पर बीती रात भाजपा के कार्यकर्ता गांव में गए और लोगों को शराब तथा पैसे की लालच देकर भाजपा के पक्ष में वोट की अपील करते रहे जिसकी जानकारी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मिली तथा ग्रामवासियों ने उस फोर व्हीलर गाड़ी और गाड़ी में मौजूद सभी समर्थकों को बंदी बना लिया तथा मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

ये भी पढ़ें –सोमवार शाम थम जाएगा मध्यप्रदेश में चुनावी शोर, बीजेपी–कांग्रेस ने झोंकी ताकत

सूचना मिलते ही दमोह एसपी तथा दमोह कलेक्टर मौके पर पहुंची और गाड़ी में मौजूद 6 लोगों पर मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद भाजपा के द्वारा प्रेस कांफ्रेंस रखी गई जिसमें दमोह विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी तथा मंत्री जयंत मलैया के पुत्र सिद्धार्थ मलैया ने मीडिया से रूबरू होकर बताया कि यह सब कांग्रेस की साजिश है तथा कांग्रेस ने जबरन भाजपा पर आरोप थोपा है वह इसी मामले में कांग्रेस प्रत्याशी ने भी अपना जवाब दिया है कि कांग्रेस कार्यकर्ता तो मौके पर थे ही नहीं वह तो ग्राम के लोगों ने उन्हें बंदी बनाकर वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी है। बता दे की इस पूरे मामले में आदर्श आचार संहिता उलंघन 188 तथा 171 का मामला 6 लोगो के खिलाप नोहटा थाने में दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।


लेखक के बारे में