MP उपचुनाव: सैकड़ों की संख्या में असंतुष्ठ कार्यकर्ता पहुंचे बीजेपी कार्यालय, हारे हुए पूर्व विधायक की जगह नए प्रत्याशी की मांग

MP उपचुनाव: सैकड़ों की संख्या में असंतुष्ठ कार्यकर्ता पहुंचे बीजेपी कार्यालय, हारे हुए पूर्व विधायक की जगह नए प्रत्याशी की मांग

MP उपचुनाव: सैकड़ों की संख्या में असंतुष्ठ कार्यकर्ता पहुंचे बीजेपी कार्यालय, हारे हुए पूर्व विधायक की जगह नए प्रत्याशी की मांग
Modified Date: November 29, 2022 / 08:07 pm IST
Published Date: September 18, 2020 9:59 am IST

भोपाल। उपचुनाव से पहले मध्यप्रदेश में राजनीति अब चरम पर है, राजनीतिक दलों द्वारा अपने अपने प्रत्याशी का नाम फाइनल किया जा रहा है, ऐसे में कई जगहों पर कार्यकर्ताओं में प्रत्याशियों को लेकर असंतोष भी जाहिर होने लगा है। ऐसा ही एक मामला आज जौरा विधानसभा के कार्यकर्ताओं में नजर आया।

ये भी पढ़ें:प्रदेश के PHE मंत्री एंदल सिंह कंसाना कोरोना पॉजिटिव, नहीं थम रहा मंत्रियों के संक्रमित होने का स…

बता दें कि जौरा विधानसभा के असंतुष्ट कार्यकर्ता आज भोपाल बीजेपी कार्यालय पहुंचे, यहां करीब 500 की संख्या में जौरा से बीजेपी कार्यकर्ता पहुंचे। ये कार्यकर्ता पिछली बार चुनाव हार चुके पूर्व विधायक सूबेदार सिंह का विरोध कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: सिंधिया के गढ़ ग्वालियर में शुरू हुआ कमलनाथ का रोड शो, महाराजपुरा त…

कार्यकर्ताओं का कहना है कि पार्टी क्षेत्र मे सर्वे कराए, किसी भी समाज के व्यक्ति को पार्टी टिकट दे लेकिन सूबेदार सिंह को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ये कार्यकर्ता अपनी बात बीजेपी अध्यक्ष के सामने रख रहे हैं और अन्य किसी को प्रत्याशी बनाने की मांग कर रहे हैं।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com