मप्र विधानसभा चुनाव, कांग्रेस की दूसरी सूची जारी, 16 प्रत्याशियों की घोषणा, देखिए सूची

मप्र विधानसभा चुनाव, कांग्रेस की दूसरी सूची जारी, 16 प्रत्याशियों की घोषणा, देखिए सूची

मप्र विधानसभा चुनाव, कांग्रेस की दूसरी सूची जारी, 16 प्रत्याशियों की घोषणा, देखिए सूची
Modified Date: November 29, 2022 / 08:40 pm IST
Published Date: November 4, 2018 1:24 pm IST

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इसमें 16 प्रत्याशियों को टिकट दी गई है। शनिवार को जारी पहली सूची में 155 उम्मीदवारों के नाम थेवहीं  भाजपा पहले ही 176 प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है।

कांग्रेस की दूसरी सूची में विजयपुर विधानसभा से राम निवास रावत, नरेला से महेंद्र सिंह चौहान, अलीराजपुर से मुकेश पटेल को प्रत्याशी बनाया गया है। जबकि सबलगढ़ से बैजनाथ कुशवाहा, दतिया से राजेन्द्र भारती, शिवपुरी से सिद्धार्थ लाडा, कोलारस से महेन्द्र सिंह यादव और गुना से चन्द्र प्रकाश अहिरवार कांग्रेस उम्मीदवार होंगे।

इसी तरह चंदेरी से गोपाल सिंह चौहान, मुंगावली से ब्रजेंद्र सिंह यादव, राजनगर से विक्रम सिंह नातीराजा, सीधी से कमलेश्वर प्रसाद द्विवेदी, देवसर से रामभजन साकेत, आमला से मनोज मालवे, नरेला से डॉ महेंद्र सिंह चौहान, ब्यावरा से गोवर्धन डांगी, अलीराजपुर से मुकेश पटेल, और पेटलावद विधानसभा से वलसिंह मेडा को टिकट दी गई है। 

पहली सूची में कांग्रेस ने बीजेपी से आए तीन नेताओं को टिकट दी है। पद्मा शुक्लासंजय शर्माअभय मिश्रा को टिकट दी गई है। वहीं भोजपुर से दूसरी बार सुरेश पचौरी को टिकट मिली है।कांतिलाल भूरिया के बेटे विक्रांत भूरिया को टिकट दी गई है। जबकि दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह की चाचौड़ा से उम्मीदवार होंगे।

यह भी पढ़ें : कांग्रेस प्रत्याशी देर से पहुंचे, दफ्तर में जमकर गालीगलौज,पार्टी नेताओं ने कहा-चुनाव जीत कर बताओ  

इसी तरह टिमरनी से चाचा संजय शाह के सामने अभिजीत शाह होंगे। छतरपुर से सत्यव्रत चतुर्वेदी के भाई आलोक चतुर्वेदी को टिकट दी गई है। एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष को टिकट मिली है। एनएसयूआई के अध्यक्ष विपिन वानखेड़े को आगर-मालवा से उम्मीदवार बनाया गया है जबकि यूथ कांग्रेस अध्यक्ष कुणाल चौधरी को कालापीपल सेप्रत्याशी होंगे। बता दें कि मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए 28 नवंबर को मतदान होना है जबकि मतगणना 11 दिसंबर को होगी।

देखिए सूची

.

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में