गुलाम नबी आजाद ने साधा निशाना, कहा- शिवराज अच्छे इंसान लेकिन उनका काम खराब

गुलाम नबी आजाद ने साधा निशाना, कहा- शिवराज अच्छे इंसान लेकिन उनका काम खराब

गुलाम नबी आजाद ने साधा निशाना, कहा- शिवराज अच्छे इंसान लेकिन उनका काम खराब
Modified Date: November 29, 2022 / 08:50 pm IST
Published Date: November 4, 2018 1:59 pm IST

भोपाल। राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आज़ाद ने रविवार को भोपाल में केंद्र की मोदी सरकार और मप्र की शिवराज सरकार को जमकर कोसागुलाम नबी आज़ाद ने कहा कि एमपी बलात्कार, किसानों की खुदकुशी, बेरोजगारी के मसले पर नंबर वन हैआज़ाद ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के लिए ये भी कह दिया कि सीएम शिवराज तो अच्छे इंसान हैं लेकिन उनका काम खराब है। 

वहीं राम मंदिर पर बीजेपी के प्रस्तावित अध्यादेश पर आज़ाद ने कहा कि कांग्रेस सभी धर्मों का आदर करती है, जबकि बीजेपी चुनावों के वक्त मंदिर मस्जिद और धर्म स्थलों के जरिए राजनीति करती हैवहीं यूपीए सरकार में मध्यप्रदेश को कृषि कर्मण अवार्ड दिए जाने पर आजाद ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर तो प्रधानमंत्री कार्यालय को झूठे आंकड़े देकर अवार्ड जीतने के लिए क्रिमिनल केस दर्ज होना चाहिए

यह भी पढ़ें : मप्र विधानसभा चुनाव, कांग्रेस की दूसरी सूची जारी, 16 प्रत्याशियों की घोषणा, देखिए सूची 

बता दें कि मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए 28 नवंबर को मतदान होना है जबकि मतगणना 11 दिसंबर को होगी। इसे देखते हुए कांग्रेस-भाजपा दोनों का एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला तेज होता जा रहा है।

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में