भोपाल। मध्यप्रदेश में भोपाल सहित 5 मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर्स आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। वहीं नर्सेस एसोसिएशन भी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर है। इससे स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई हैं।मध्यप्रदेश में करीब 1500 जूनियर डॉ़क्टर हैं।
जूनियर डॉक्टर्स का कहना है कि प्रशासन को बहुत बार चेताया गया, लेकिन प्रशासन ने हमारी हालत पर ध्यान नहीं दिया। इससे हम आंदोलन पर बैठने को मजबूर हैं। इसी के ही साथ हमीदिया सुल्तानिया अस्पताल का हाल तो और भी बुरा है क्योंकि यहां पैरामेडिकल, नर्सिंग विभाग और टैक्नीशियन विभाग भी सातवें वेतनमान की मांग को लेकर हड़ताल पर उतर गए हैं।
यह भी पढ़ें : जलकी केस का हाईकोर्ट से निपटारा, सरकार की दलील- ईओडब्ल्यू में दर्ज है मामला, चल रही है कार्रवाई
जूनियर डॉक्टरों की मांग है कि उनका स्टाइपंड बढ़ाया जाए। साथ ही उनकी मांग सुरक्षा और 24 घंटे अस्पताल कैंपस में कैंटीन की भी है। वहीं नर्सेस एसोसिएशन सतावां वेतनमान, समयमान वेतनमान और राष्ट्रीय पेंशन योजना के सहित 4 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। उनका कहना है कि जब तक वह उनकी मांगे पूरी नहीं होती है वह अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेगें।
वेब डेस्क, IBC24