एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेता के पास मिले 13 कारतूस, राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए पहुंचे थे
एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेता के पास मिले 13 कारतूस, राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए पहुंचे थे
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के एयरपोर्ट पर मंगलवार को उस समय खलबली मच गई जब सिक्योरिटी जांच के दौरान एक कांग्रेस नेता के पास से जिंदा कारतूस मिले। सीआईएसएफ के जवानों ने तत्काल उन्हें स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया। कांग्रेस नेता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
बताया जा रहा है कि जसवीर सिंह दलना हरियाणा के कांग्रेस नेता हैं। वे जेट एयरवेज की फ्लाइट से भोपाल से दिल्ली जा रहे थे। चेकिंग के दौरान सीआईएसअफ ने उनके पास से कारतूस बरामद किए। दलना के बैग में 13 कारतूस मिले।
यह भी पढ़ें : तोगड़िया ने पदयात्रा में किसानों से कहा- वादा खिलाफी करने वालों से छीननी होगी सत्ता,देखिए वीडियो
गौरतलब है कि जसवीर सिंह दलना मध्य प्रदेश में होने वाले आगामी विधान सभा चुनाव के लिए श्योपुर के पर्यवेक्षक बनाए गए हैं। वो राहुल गांधी के कार्यक्रम में शामिल होने भोपाल आए थे। जसवीर सिंह दलना को भोपाल की गांधी नगर पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


