भाजपा ने दिग्विजय, कमलनाथ और ज्योतिरादित्य के खिलाफ दायर किया परिवाद,जानिए क्या है मामला

भाजपा ने दिग्विजय, कमलनाथ और ज्योतिरादित्य के खिलाफ दायर किया परिवाद,जानिए क्या है मामला

भाजपा ने दिग्विजय, कमलनाथ और ज्योतिरादित्य के खिलाफ दायर किया परिवाद,जानिए क्या है मामला
Modified Date: November 29, 2022 / 08:09 pm IST
Published Date: September 24, 2018 2:10 pm IST

भोपाल। मध्यप्रदेश के बहुचर्चित व्यापमं महाघोटाला घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के खिलाफ केस दायर करने के बाद अब भाजपा ने दिग्विजय सहित कांग्रेस नेताओं के खिलाफ परिवाद दायर किया है।

भाजपा विधि प्रकोष्ठ ने कमलनाथ, ज्योतिरादित्य सिंधिया, दिग्विजय सिंह के खिलाफ परिवाद दायर किया है। प्रकोष्ठ ने IPC 420, 466, 468 समेत कई धाराओं में परिवाद लगाया है। भाजपा विधि प्रकोष्ठ ने इन कांग्रेस नेताओं पर कोर्ट को गुमराह और झूठे दस्तावेज पेश करने का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें : बीजेपी की पोल खोलने कांग्रेस ने चलाया अच्छे दिन-फेंकू एक्सप्रेस ट्रेन

बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्वजिय सिंह ने 27 हजार पन्नों का दस्तावेज विशेष अदालत में पेश किया है। जिसमें व्यामपं घोटाले के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और केंद्रीय मंत्री उमा भारती पर आरोप लगाया गया है।

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में