मुकुल गोयल ने उप्र के पुलिस महानिदेशक का कार्यभार संभाला

Ads

मुकुल गोयल ने उप्र के पुलिस महानिदेशक का कार्यभार संभाला

  •  
  • Publish Date - July 2, 2021 / 08:38 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:06 PM IST

लखनऊ, दो जुलाई (भाषा) भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी मुकुल गोयल ने उत्तर प्रदेश के नये पुलिस महानिदेशक के रूप में शुक्रवार को कार्यभार संभाल लिया ।

1987 बैच के आईपीएस अधिकारी मुकुल गोयल को 30 जून, बुधवार को उत्तर प्रदेश का नया पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया था । उन्होंने शुक्रवार को कार्यभार संभाला ।

इससे पहले गोयल बीएसएफ में अतिरिक्त महानिदेशक (अभियान) के पद पर तैनात थे ।

गोयल शुक्रवार को सुबह राजधानी लखनऊ पहुंचे और दोपहर को उन्होंने पुलिस महानिदेशक पद का कार्यभार संभाला । उन्होंने पूर्व पुलिस महानिदेशक एच सी अवस्थी का स्थान लिया है जो 30 जून को सेवानिवृत्त हुये थे ।

उत्तर प्रदेश के मुजफफरनगर के रहने वाले गोयल का जन्म 22 फरवरी 1964 को हुआ था । उन्होंने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री हासिल की । गोयल उप्र के कई शहरों में पुलिस अधीक्षक और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं जिनमें जालौन, मैनपुरी, हाथरस, गोरखपुर, वाराणसी, सहारनपुर और मेरठ शामिल हैं ।

भाषा जफर मनीषा

मनीषा

मनीषा