लॉकडाउन में मुंबई की युवती से दुष्कर्म! राजधानी में आरोपी चला रहा था ऑनलाइन सेक्स रैकेट

लॉकडाउन में मुंबई की युवती से दुष्कर्म! राजधानी में आरोपी चला रहा था ऑनलाइन सेक्स रैकेट

लॉकडाउन में मुंबई की युवती से दुष्कर्म! राजधानी में आरोपी चला रहा था ऑनलाइन सेक्स रैकेट
Modified Date: November 29, 2022 / 07:57 pm IST
Published Date: April 29, 2021 1:33 pm IST

भोपाल। राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र में लॉकडाउन में एक मुंबई की युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। जिसे लेकर आरोपी युवक के खिलाफ कोलार थाना में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी युवक सुभाष मध्यप्रदेश के सतना का रहने वाला बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: अब हर हफ्ते तीन दिन का होगा संपूर्ण लॉकडाउन, इस राज्य सरकार ने जारी…

 मिली जानकारी के अनुसार युवक ने मुंबई की युवती से पांच साल पहले दोस्ती की थी, जब उनकी दोस्ती परवान चढ़ी तो उसने युवती को भोपाल लाने का प्लान बनाया और उसने युवती से शादी करने का झांसा दिया। भोपाल लाने के बाद वह युवती को अपनी हवस का शिकार बनाया।

ये भी पढ़ें: ‘पीएम मोदी इस्तीफा दो’ इस हैशटैग को फेसबुक ने किया ब्लॉक, बाद में क…

पुलिस की माने तो आरोपी युवक ऑनलाइन तरीके से सेक्स रैकेट भी चलाता था। शायद इसी धंधे में धकेलने के लिए युवती को उसने अपनी जाल में फंसाया था। बहरहाल युवक की मंशा भापने के बाद युवती ने थाने में मामला दर्ज करा दिया है।

ये भी पढ़ें: fack check: देश में 3 से 20 मई तक होगा सख्त लॉकडाउन ? जानिए इस वायर…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com