नकली एन-95 मास्क के कारखाने पर छापा मारा, 1 गिरफ्तार

Ads

नकली एन-95 मास्क के कारखाने पर छापा मारा, 1 गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - October 30, 2020 / 08:12 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:21 PM IST

मुंबई। मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक कारखाने पर छापा मारा जहां नकली एन-95 मास्क बनाया जा रहा था। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। कोरोना वायरस के प्रकोप के बाद से एन-95 मास्क की काफी मांग हैं।

पढ़ें- मरवाही चुनाव में JCCJ ने दिया बीजेपी प्रत्याशी को समर्थन,अमित जोगी ने जताई सहमति, लोगों से की कांग्रेस के खिलाफ वोट करने की अपील

एक अधिकारी ने बताया कि अपराध शाखा की इकाई-3 द्वारा पहले गिरफ्तार किए गए एक व्यक्ति से मिली जानकारी के बाद बृहस्पतिवार को छापेमारी की गयी।

पढ़ें- धरमजीत सिंह से मुलाकात के बाद रमन सिंह बोले- 3 नवंबर को सामने आएगा 

उन्होंने बताया कि छापे के दौरान, पुलिस ने 5,000 घटिया मास्क, 11 लाख रुपये की एक प्रिंटिंग मशीन और दो प्रिंटिंग स्क्रीन जब्त की।

पढ़ें- महज शादी के लिए धर्म परिवर्तन करना वैध नहीं, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

उन्होंने बताया कि इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारी ने बताया कि उसे ट्रांजिट रिमांड पर शहर लाया गया और यहां की एक अदालत ने उसे दो नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।