मुंबई के रेस्तरां में आग लगी, कोई हताहत नहीं

Ads

मुंबई के रेस्तरां में आग लगी, कोई हताहत नहीं

  •  
  • Publish Date - November 14, 2020 / 06:48 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:36 PM IST

मुंबई, 14 नवंबर (भाषा) मध्य मुंबई के भायखला उपनगर में स्थित एक रेस्तरां में शनिवार रात को आग लग गई।

एक अधिकारी ने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

दमकल अधिकारी ने बताया कि रात करीब नौ बजे मौलाना आजाद रोड पर स्थित होटल में आग लग गई। आग को रात 10 बजे तक बुझा दिया गया। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की सात गाड़ियों को भेजा गया था।

दमकल अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारण का तत्काल पता नहीं चल सका है।

भाषा

नोमान जोहेब

जोहेब