शहमात The Big Debate: सीक्रेट बैठक का मर्म..सस्पेंस, सवाल..सियासत गर्म! सीएम ने दिया कौन सा मंत्र? देखें पूरी रिपोर्ट

Ads

CM Sai Meeting: सीक्रेट बैठक का मर्म..सस्पेंस, सवाल..सियासत गर्म! सीएम ने दिया कौन सा मंत्र? देखें पूरी रिपोर्ट

  •  
  • Publish Date - June 19, 2026 / 11:32 PM IST,
    Updated On - June 19, 2026 / 11:35 PM IST

CM Sai Meeting | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • गोपनीय बैठक 5 घंटे चली
  • विपक्ष का आरोप: मंत्रियों में असंतोष और फेरबदल की अटकलें
  • सरकार का दावा: बैठक सामान्य थी, ऑल इज वेल

रायपुर: CM Sai Meeting अब बात होगी, छत्तीसगढ़ सरकार की उस मीटिंग की जिसे लेकर सस्पेंस, सवाल और सियासी अटकलों की भरमार है। मुख्यमंत्री आवास पर 5 घंटे तक हाईलेवल मीटिंग को लेकर बार-बार पूछा जा रहा है। क्या हुआ? क्या बात हुई?

CM Sai Meeting गुरूवार शाम तब अचानक सियासी पारा चढ़ गया। जब साय सरकार के सभी कैबिनेट मंत्रियों को रात साढ़े आठ बजे, CM हाउस पहुंचने के निर्देश का पता चला। मामला तब और गंभीर समझा गया, जब बैठक में CM साय के अलावा, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल, संगठन मंत्री पवन साय समेत वरिष्ठ संगठन पदाधिकारियों के भी शामिल होने का पता चला। 9 बजे के बाद मुख्यमंत्री आवास पर मीटिंग शुरू हुई जो देर रात डेढ बजे तक चली। गोपनीयता का आलाम ऐसा कि मीटिंग में ना कोई अफसर अलाउड था, ना हाउस के चाय-पानी का।

CM हाउस में हाई लेवल मीटिंग के 5 घंटों के दौरान। बाहर कयासों और अटकलों का ज्वार उमड़ता रहा। हालांकि, मीटिंग के बाद CM समेत सीनियर मंत्रियों ने पूरी ताकत से इसे सामान्य और रुटीन बैठक बताया। मीटिंग में किन-किन बिंदुओं पर बात हुई इसका डीटेल बताया।

हालांकि, विपक्ष ने सीधे-सीधे कहा कि, बीजेपी सरकार में मंत्रियों को बदलने की अटकलों के बीच असंतोष और नाराजगी चरम पर है। आरोप के जवाब में कांग्रेस को अपना घर संभालने की नसीहत दी गई। वैसे सत्तापक्ष के नेता लाख दावे करें कि- ऑल इज वेल, ऑल इज सेफ बैठक रूटीन थी लेकिन विपक्ष और जानकार कह रहे हैं। ऑल इज सेफ में सेफ के भी कई मायने निकल रहे हैं।

इन्हें भी पढ़ें:-

बैठक कब और कहाँ हुई?

मुख्यमंत्री आवास, गुरुवार रात 9 बजे से देर रात डेढ़ बजे तक।

बैठक में कौन-कौन शामिल थे?

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, संगठन मंत्री अजय जामवाल, पवन साय और वरिष्ठ पदाधिकारी।

बैठक को लेकर विपक्ष क्या कह रहा है?

विपक्ष का आरोप है कि मंत्रियों में असंतोष है और फेरबदल की अटकलें हैं।