रायपुर नगर निगम का बजट. संख्या बल की कमी के कारण सभापति ने निरस्त कर दिया। कांग्रेस के 26 पार्षदों ने मंगलवार को पेश किए गए बजट के पक्ष में वोट किया, जबकि भाजपा के 30 पार्षदों ने विरोध में वोट किया।
ये भी पढ़ें- नमो ऐप पर राहुल के आरोपों पर बीजेपी का वार, कांग्रेस ने प्लेस्टोर्स से हटाया ऐप
ये भी पढ़ें- मॉल के बाहर न्यूड फोटो शूट करा रही मॉडल और फोटोग्राफर गिरफ्तार
वहीं निर्दलीय पार्षद ने भी बजट के खिलाफ वोट किया। दूसरे दिन बजट पर चर्चा के दौरान भाजपा पार्षद श्याम चावला ने बजट की कॉपी तक फाड़ दिया। इससे नाराज़ कांग्रेसी पार्षद.. सदन छोड़कर चले गए।
ये भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर स्टीव स्मिथ, डेविट वॉर्नर पर पड़ा बॉल टेंपरिंग का बल्ला, 1 साल बैन
बता दें, कि सामान्य सभा के पहले दिन महापौर ने 25 सौ 87 करोड़ का बजट पेश किया था और शुरूआत से ही भाजपा पार्षद विरोध कर रहे थे। उन्होने इसे निराशाजनक बजट बताया था, जबकि महापौर की अपनी ही दलील थी।
वेब डेस्क, IBC24