बालिका की गला दबाकर हत्‍या

Ads

बालिका की गला दबाकर हत्‍या

  •  
  • Publish Date - December 18, 2020 / 01:17 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:54 PM IST

हरदोई (उप्र) 18 दिसंबर (भाषा) हरदोई के माधौगंज थाना इलाके में बृहस्पतिवार शाम से लापता एक बालिका का शव जंगल में झाड़ियों में पड़ा मिला।

अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह ने शुक्रवार को बताया कि ”बालिका की तलाश पुलिस ने शुरू की थी और उसका शव मिला है जिसकी गला दबाकर हत्या की गई है।”

उन्‍होंने बताया कि ”पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।”

पुलिस के अनुसार माधौगंज थाना इलाके के सेलापुर गांव में 7 साल की एक बालिका बृहस्पतिवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। पुलिस के अनुसार देर शाम परिजन जब खेत से घर वापस आए और घर पर बालिका नहीं मिली तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।

पुलिस के अनुसार परिजनों ने मामले में गुमशुदगी की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद माधौगंज पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर खोज शुरू की थी। पुलिस के अनुसार इसी बीच बालिका का शव गांव के बाहर जंगल में झाड़ियों के पास पड़ा मिला। मामले की सूचना पाकर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। इसी बीच सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्ज़े में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

भाषा सं आनन्‍द अमित

अमित