कवर्धा जिले में पहली नक्सल हत्या, मुखबिरी के शक में किराना दुकानदार को मारा

कवर्धा जिले में पहली नक्सल हत्या, मुखबिरी के शक में किराना दुकानदार को मारा

कवर्धा जिले में पहली नक्सल हत्या, मुखबिरी के शक में किराना दुकानदार को मारा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:03 pm IST
Published Date: August 26, 2018 12:56 pm IST

कवर्धा। जिले में नक्सलियों ने अब ग्रामीणों पर दबाव बनाने के लिए हमला करना शुरू कर दिया है। अब तक नक्सली ग्रामीणों को अपने पक्ष में करने के लिए समझाईश देते आ रहे थे लेकिन लगातार पुलिस के बढ़ते दबाव के बाद अब नक्सली भी हमलावर पोजीशन में आ गए हैं। 25 अगस्त की शाम झलमला थाना अंतर्गत ग्राम बोल्दा कला निवासी हेमप्रसाद शर्मा की नक्सलियों ने मुखबिर के शक में गोली मार कर हत्या कर दी। मृतक गांव में ही किराने की दुकान चलाता था।

कवर्धा जिले में नक्सली अभी तक अपनी पैठ ग्रामीणों के बीच नहीं जमा पा थेऐसे में पुलिस ने डेढ़ माह पहले धुंआछापर के जंगल मे एक नक्सली को मार गिराया था। वही नक्सलियों के MMC जोन को उस समय तगड़ा झटका लगा जब सेंट्रल कमांडर पहाड़ सिंह ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया।

यह भी पढ़ें : करुणानिधि के निधन के बाद डीएमके पर कब्जे की लड़ाई तेज, स्टालिन ने भरा अध्यक्ष पद के लिए पर्चा

ऐसे हालात में नक्सली दबाव में आ चुके थे। वे अब अपना डर ग्रामीणों के बीच बनाने भय व हत्या का सहारा ले रहे है। शनिवार शाम नक्सलियों ने जिले में पहली बार किसी ग्रामीण को अपना शिकार बनाया। झलमला थाना अंतर्गत ग्राम बोल्दाकला निवासी हेमप्रसाद की कल शाम गोली मार कर हत्या कर दी। हेम प्रसाद गांव में ही किराने की दुकान चलाता था।

ग्रामीण की हत्या से गांव के दहशत का मौहाल है। आज दोपहर बाद सूचने मिलने के पश्चात पुलिस घटना स्थल की ओर रवाना हु है। फिलहाल मामले में अब पूरी जानकारी नहीं आई है। पुलिस टीम के लौटने का बाद घटना की विस्तृत जानकारी मिल पाएगी।

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में