नर्मदा सेवा यात्रा का अब तक का सफर..

Ads

नर्मदा सेवा यात्रा का अब तक का सफर..

  •  
  • Publish Date - May 15, 2017 / 04:49 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:51 PM IST

 

आईए आपको बताते हैं कि आखिर नमामि नर्मदे सेवा यात्रा का अब तक का सफर कैसा रहा. नर्मदा नदी के उदगम स्थल अमरकंटक से दिनांक 11 दिसम्बर, 2016 से प्रारंभ होकर अलीराजपुर के सोण्डवा से वापस होते हुये अमरकंटक में आज पूर्ण होगी. पूरे 148  दिनों के बाद इस यात्रा का समापन होगा. इस यात्रा ने नर्मदा के दक्षिणी तट पर 1831 किलोमीटर और उत्त‍री तट पर 1513 किलो मीटर का सफर तय किया है. वहीं यदि गांवों औऱ कस्बों की बात करें तो. दक्षिणी तट पर 548 और उत्तरी तट पर 556 यानी 1104 गांवों से होकर ये यात्रा गुजरी. इस तरह इस यात्रा ने कुल 3344 किलो मीटर लंबा सफऱ तय़ किया है.