बीजेपी विधायक दल की बैठक में नही शामिल होंगे नारायण त्रिपाठी, इस्तीफा देने ​से किया इनकार, कांग्रेस के इन विधायकों ने भी दिया इस्तीफा

बीजेपी विधायक दल की बैठक में नही शामिल होंगे नारायण त्रिपाठी, इस्तीफा देने ​से किया इनकार, कांग्रेस के इन विधायकों ने भी दिया इस्तीफा

बीजेपी विधायक दल की बैठक में नही शामिल होंगे नारायण त्रिपाठी, इस्तीफा देने ​से किया इनकार, कांग्रेस के इन विधायकों ने भी दिया इस्तीफा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:42 pm IST
Published Date: March 10, 2020 11:08 am IST

भोपाल। मध्यप्रदेश में विधायकों के इस्तीफे का दौर शुरू है, सिंधिया समर्थक 19 विधायकों के अलावा अन्य कई कांग्रेस विधायकों ने भी इस्तीफा दे दिया है। इस बीच कांग्रेस के करीब रहे बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी का बयान आया है, जिसमें उन्होने कहा है कि आज BJP के विधायक दल की बैठक में शामिल नहीं हो पाऊंगा। मेरी माता जी का निधन हुआ है। वहीं नारायण त्रिपाठी ने विधायकी से इस्तीफा देने से इनकार किया है।

ये भी पढ़ें: यशोधरा राजे सिंधिया का बयान, ‘सिंधिया को गद्दार बताने वाले नेताओं को दी नसीहत, कहा पहले पढ़े सिंध…

बता दें कि मुरैना जिले से कांग्रेस के सुमावली विधायक एदल सिंह कंषाना ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है,
एदल सिंह कंषाना लंबे समय से सरकार से नाराज चल रहे थे, कंषाना दिग्विजय सिंह के समर्थक हैं।

ये भी पढ़ें: सिंधिया के बेटे महाआर्यमन ने ट्वीट कर कही ये बड़ी बात, कहा- हम नहीं…

वहीं कांग्रेस के देवास हाटपिपल्या विधायक मनोज चौधरी ने भी इस्तीफा दे दिया है। इनके अलावा ग्वालियर जिले की महिला कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश कौरव ने अपने पद से इस्तीफा दिया है।

ये भी पढ़ें: मध्यप्रदेश में एसपी-बीसपी विधायकों ने की शिवराज से मुलाकात, अब बीजे…

भोपाल से पूर्व सांसद प्रतिनिधि अनिल जैन का बयान आया है, उन्होने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया जी द्वारा लिए गये निर्णय का मैं हृदय से स्वागत करता हूं, मै हमेशा से श्रीमंत के साथ था हूं और जीवनभर रहूंगा।

ये भी पढ़ें: सीएम कमलनाथ ने 6 मंत्रियों को हटाने राज्यपाल को लिखा पत्र, जल्द आदे…

ग्वालियर से प्रद्युम्न सिंह तोमर टीम सभी कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक इस्तीफा देंगे, अपने बंगले में मीडिया के समक्ष इस्तीफा देंगे, ऐसी भी खबर है।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com