आईबीसी-24 की खास मुहिम नर्मदा-चंबल जन कारवां: 20वें दिन नीमच की जनता की आवाज बना जनकारवां
आईबीसी-24 की खास मुहिम नर्मदा-चंबल जन कारवां: 20वें दिन नीमच की जनता की आवाज बना जनकारवां
IBC24 की पहल नर्मदा चंबल जन कारवां लगातार जारी है। 20वें दिन जनकारवां नीमच की जनता की आवाज बना…नीमच की जनता सबसे ज्यादा पेयजल के संकट से जूझ रही है। भू-जल स्तर एक हजार फीट से नीचे पहुंच गया है। यहां चंबल का पानी लाकर पेयजल आपूर्ति करने का वादा अब तक पूरा नहीं हो पाया। जिले के किसान अफीम की खेती से इतने बदहाल हैं कि वो इसे अपने लिए अभिशाप मानते हैं और इसे बंद तक करने की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा रोजगार यहां की गंभीर समस्या है। सरकारी सीमेंट फैक्ट्री बंद होने और कोई दूसरा उद्योग न होने से लोग बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं। शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं का भी जिले में बुरा हाल है वहीं बेहतर यातायात सुविधाओं की लोगों ने मांग की है।

Facebook


